फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एसआईआर अभियान को लेकर जलालाबाद में भ्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान ने जलालाबाद नगर में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना एवं घोषणा पत्र (फॉर्म) तो वितरित कर रहे हैं, लेकिन लोगों को इन्हें कैसे भरना है, इसकी स्पष्ट जानकारी न होने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


नगर में जैसे ही एसआईआर के प्रपत्र बांटे जाने शुरू हुए, लोगों में इसे लेकर घबराहट पैदा हो गई। जानकारी के अभाव में कई लोग जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के लिए जनसेवा केंद्र और वार्ड सभासदों के यहां चक्कर काटते नजर आए। बीएलओ द्वारा बताया जा रहा है कि यह सिर्फ गणना और सत्यापन का कार्य है, लेकिन इसके बावजूद लोग लगातार नेताओं और जनप्रतिनिधियों के पास फॉर्म भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। बीएलओ ने बताया कि अभी सिर्फ प्रपत्रों का वितरण चल रहा है और फॉर्म भरने को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। नगर में लगभग 23 हजार मतदाताओं को यह प्रपत्र दिए जाने हैं, जिसके लिए 11 से अधिक बीएलओ तैनात किए गए हैं। वार्ड सभासदों से भी सहयोग मांगा गया है ताकि अभियान समय पर पूरा हो सके।
कुछ स्थानों पर बीएलओ की बैठक में फॉर्म देने की शिकायत भी सामने आई, जिस पर बीएलओ ने स्पष्ट किया कि मोहल्लों के आधार पर फॉर्म की छंटनी की गई है ताकि वितरण में सुविधा रहे। उन्होंने कहा कि प्रपत्र घर-घर ही बांटे जा रहे हैं, किसी को कार्यालय बुलाने की बात सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें