कांधला। द गोल्ड पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। लंबी कूद में हितेश मलिक और नेहा सबसे लंबी छलांग लगाकर विजेता रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन लंबीकूद में लड़कों में हितेश मलिक प्रथम स्थान व आस्तिक मलिक द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि सीनियर लड़कियों में नेहा ने प्रथम व एंजेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर लड़कों में हर्ष ने प्रथम व वैभव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर लड़कियों में वर्तिका ने पहला और गुंजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय में लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कों में कक्षा चार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाॅलीबाल में कक्षा 11 के छात्रों ने 25 अंक व कक्षा 10 के छात्रों ने 18 अंक प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ियों को प्रबंधक कृष्णपाल सिंह व प्रधानाचार्य अजय कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।