फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में कृषि कानून : प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
शामली में भाजपा कार्यलय में प्रैस वार्ता करते सांसद प्रदीप चौधरी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कैराना के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कृषि-व्यापार संबंधी कानून को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। कहा कि विधेयक में एमएसपी खत्म करने का कोई प्राविधान नहीं है। किसानों की जमीन बंधक करने का सवाल नहीं उठता है।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए सांसद प्रदीप चौधरी ने कृषि-व्यापार कानून पर तर्क देते हुए कहा कि किसानों की जमीन बंधक बताकर विपक्ष भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। किसानों को कानून की गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहा है। कांट्रेक्ट करने वाले किसानों की फसलों का इकरार नामा करेंगे। वाजिब दाम पर किसानों की फसल खरीदेंगे, यदि किसान को वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं, तो वह अपनी फसल नहीं बेचेगा। किसान को वाजिब दाम पर अपनी फसल बेचने का अधिकार होगा।
सांसद ने कहा कि किसान की फसल बेचने के तीन दिन बाद फसल का भुगतान मिलेगा। केंद्र सरकार ने विचार विमर्श के बाद यह नया कानून लाई है। ई-बाजार के माध्यम से किसानों को फसलों के भाव की जानकारी मिलेगी। मौके पर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा किसान मोर्चा के नेता अनिल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें