शामली। महाराजा अग्रसेन महासभा शामली द्वारा अग्रवाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन शहर के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बारातघर में किया गया। शुभारंभ चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। जिसमेें शहर के सभी अग्र बंधुओं ने भाग लिया।
सम्मेलन में समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाने पर विशेष रुप से चर्चा की गई। इस दौरान विकास गर्ग, अजय संगल, पंकज गुप्ता, विनय गर्ग, कमल बंसल, विवेक मित्तल, रमन बंसल के अलावा समाज के लोग मौजूद रहे।
धनगर समाज ने उठाई प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्या ः धनगर महासभा की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया है कि धनगर समाज को अनुसूचित जाति के स्थान पर पिछड़ी जाति में शामिल मानकर पाल -गड़रिया, बघेल,धगंड, धनगड, धनगर आदि के प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं।
रविवार को शहर के नया बाजार में धनगर महासभा की बैठक हुई। इसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने बताया कि जिले में समाज की गांव- गांव, कस्बों मे जनगणना की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जिलों मे सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव एंव ग्राम पंचायत द्वारा अनुसूचित के कालम सात में अनुसूचित जाति के स्थान पर पाल, गड़रिया, बघेल, धनगड़, धनगर आदि को पिछड़ा जाति में दर्शा रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने समाज के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है।
इस मौके पर दीपक धनगर, सुनील धनगर, मोहर सिंह धनगर, पूर्णचंद धनगर, राहुल धनगर, वीके धनगर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दीपक धनगर ने की जबकि संचालन सचिन धनगर ने किया।