फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आयकर विभाग के छापे के बाद मिल प्रशासन ने साधी चुप्पी

Tue, 11 Feb 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन (शामली)। पंजाब के कपूरथला के कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह से जुड़ी ऊन चीनी मिल में चार दिन जांच के करने के बाद आयकर टीम लौट चुकी हैं, मगर अभी भी मिल अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। मिल प्रशासन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

राणा ग्रुप की सुपीरियर फूड्स ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड ऊन शुगर मिल में चार दिन तक आयकर विभाग की टीम ने छापा मारकर जांच की थी। दस्तावेजों के अलावा मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि की जांच की। साथ ही 50 से अधिक कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए थे। रविवार को चौथे दिन आयकर विभाग की टीम लौट गई थी।
मिल के अधिकारियों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकते। आयकर विभाग के अधिकारी ही जानकारी देंगे। उधर, आयकर के अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। सूत्रों के अनुसार, टीम के सदस्य टैक्स रिटर्न फाइल, वित्तीय अभिलेख भी अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें