फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली घटयात्रा

Tue, 11 Feb 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में पंचकल्याणक महोत्सव में आयोजित घट यात्रा में भगवान महावीर  की मूर्ति को ले जाते  जै - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शमली। जैन आचार्य 108 सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन शहर में घटयात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

घटयात्रा जैन मोहल्ला स्थित मंदिर से शुरू होकर प्रसिद्ध बैंड-बाजों के साथ पालकी में भगवान को लेकर तीनों मंदिरों से नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल वीवी इंटर कॉलेज पर पहुंची। कलश को सिर पर धारण कर महिलाएं चल रही थीं। धार्मिक भजनों पर पुरुष वर्ग नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
पंचकल्याणक महोत्सव के शुभारंभ पर झंडारोहण भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी गाजियाबाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्मू प्रसाद जैन ने किया। मंडप उद्घाटन मोहित जैन, सुनीता जैन ने, चित्र अनावरण मयंक कुमार जैन ने, दीप प्रज्ज्वलित शशि जैन, रवि जैन, रजत जैन, सचिन जैन, स्वागत अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, अमित जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान प्रतिष्ठाचार्य हंसमुखराय घरियाबंद, सह प्रतिष्ठाचार्य संदीप जैन सजल हस्तिनापुर वालों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई।
भोपाल की संगीत पार्टी ने सुंदर भजनों को प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर नाचते रहे। मंच संचालन सुरेंद्र कुमार जैन मिंटू ने किया।

शामली में पंचकल्याणक महोत्सव में आयोजित घट यात्रा में भगवान महावीर  की मूर्ति को ले जाते  जै- फोटो : संवाद

शामली में पंचकल्याणक महोत्सव में आयोजित घट यात्रा में भगवान महावीर  की मूर्ति को ले जाते  जै- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें