फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मौत के बाद पहुंची जांच टीम

Mon, 17 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। ऊन तहसील क्षेत्र में बुखार से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। 
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ऊन के दरगाहपुर में पहुंची और वहां पर बुखार से हुई महिला की मौत के बारे में परिजनों ने बात की। इस दौरान डाक्टरों को परिजनों ने बताया कि महिला गर्भवती थी और उसे लगातार बुखार आ रहा था। इसके बाद उसे शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेकिन गंभीर हालत के चलते परिजन सोनीपत में एक अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया और मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि महिला के परिवार में  सभी लोगों की स्लाइड बनाई गई और पूरे गांव से 22 लोगों के ब्लड की रक्त पट्टिकाएं बनाई गई तथा गांव में दवाई वितरित की गई है। इस दौरान डा. सफल कुमार, जिला मलेेरिया अधिकारी विनय कुमार, कृष्ण कुमार, अवधेश वाडेकर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें