फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदा बांदी के बाद दिन-रात का पारा लुढ़का

विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर कोहरे में गुजरते लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
- पूूूरे दिन आकाश में बादल छाए, धूप न निकलने से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बृहस्पतिवार शाम के समय हलकी बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बाद दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12 सेल्सियस रिकार्ड गया है। सर्दी में शाम को हल्की बूंदाबांदी होने से लोग अपने घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदलने से समूचा जिला सर्दी की आगोश में आ गया है। बृहस्पतिवार को सुबह दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए गए। पूरे दिन धूप न निकलने से दिन में हल्की सर्दी का अहसास रहा। शाम चार बजे के बाद घने बादलो छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी देर शाम तक रुक- रुक हुई। बूंदाबादी के बाद पूरे शहर को सर्दी की आगोश में ले लिया। सर्दी से कंपकंपी छूटती रही। हल्की बूंदाबांदी से पहले दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया था। शाम को हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन का चार और रात का दो डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया। बूंदाबांदी के बाद दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी आकाश में बादल और हल्की धूप रहने से मौसम मिश्रित रहेगा। उनका कहना है कि दिसंबर माह में सर्दी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें