फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
कैराना तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसीलदार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। तहसीलदार कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए उनके न्यायालय के बहिष्कार का एलान कर दिया।
विज्ञापन

कैराना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में बार भवन में बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं में आरोप लगाया कि तहसील के राजस्व न्यायालयों में स्थिति ठीक नहीं है। तहसीलदार के न्यायालय में काफी भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिवक्ताओं से विचार विमर्श के बाद तहसीलदार के न्यायालय में कोई कार्य नहीं करने तथा तहसीलदार के न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया गया। कई अधिवक्ताओं ने तहसीलदार प्रियंका जायसवाल के कार्यालय पर बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि तहसीलदार का वकीलों के प्रति व्यवहार भी सही नहीं है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता इंतजार अली, अश्वनी गोयल, सालिम अली, मनीष कौशिक, महेंद्र सिंह रोड, आदित्य, रिजवान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, मामले में तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनके कार्यालय में कोई पैसा नहीं लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें