फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड : तीन बाद भी नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर रोड पर अधिवक्ता गुलजार अहमद की हत्या का पुलिस तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस नामजद तीन आरोपियों समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है, जिसके आधार पर जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का निवासी अधिवक्ता गुलजार अहमद की बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के छोटे भाई इस्तकार ने अपनी पत्नी मरियम उर्फ समर, साले उजेफा, हमजा निवासी बड़ौत और चमन निवासी कांधला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी दिन रातभर दबिश अभियान चलाकर तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनके आधार पर पुलिस ने तीन-चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलने का दावा कर रही है। आदर्श मडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि हत्याकांड में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।
सीने में फंसी थी 315 बोर की गोली
अधिवक्ता गुलजार अहमद के शव का पोस्टमार्टम से पहले एक्सरे कराया गया था। एक्सरे रिपोर्ट में सीने में गोली फंसी हुई होना पाया गया था। इसके बाद पोस्टमार्टम हुआ था। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम में 315 बोर की गोली निकली है। इससे लगभग यह तय माना जा रहा है कि अधिवक्ता की हत्या 315 बोर के तमंचे से की गई है। सीने में गोली फंसे होने से माना जा रहा है कि हमलावरों ने पीछे से गोली मारी है, हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। गोली दूर से मारी गई या सटाकर मारी गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें