फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन रहा मुस्तैद, ड्रोन कैमरे से कराई निगरानी

विज्ञापन
कैराना में सराफा बाजार में फलेग मार्च करते एसपी नित्यानंद राय व पुलिस बल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता। आगामी त्योहारों और फ्रांस की घटना के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुमे की नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। कस्बा कैराना में एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ मार्च किया और ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई। दमकल की गाड़ियों को भी संवेदनशील स्थानों पर खड़ा किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फ्रांस की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस-प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस संवेदनशील इलाकों दिल्ली रोड तिमरसा, कैराना रोड, आजाद चौक, कलंदरशाह आदि में तैनात रही। इनके अलावा धर्म स्थलों के आसपास भी पुलिस तैनात रही। एहतियात के तौर पर शामली में विजय चौक पर दिनभर दमकल की गाड़ी फायरकर्मियों के साथ खड़ी रही। कस्बा कैराना और थानाभवन में भी दमकल की गाड़ी रखी गई।
कस्बा कैराना में शुक्रवार को एसपी नित्यानंद राय ने सीओ जितेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी सहित पुलिस व पीएसी बल के साथ सर्राफा बाजार, चौक बाजार, बेगमपुरा, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, मीना मार्केट में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसपी ने दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। एसपी ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर में जुमे की नमाज के दौरान डीएम जसजीत कौर भी कैराना पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से डीएम और एसपी ने धर्म स्थलों, संवेदनशील स्थानों चौक बाजार, जामा मस्जिद, ईदगाह रोड, कांधला तिराहे पर आसपास ड्रोन कैमरे उड़ाकर निगरानी कराई। उधर, गढ़ीपुख्ता में आगामी त्योहार व जुमे की नमाज को लेकर पुलिस फोर्स ने कस्बे के मुख्य बाजार महावीर चौ, छोटा बाजार आदि में फ्लैग मार्च निकाला।

कैराना में जामा मस्जिद के पास ड्रोन उडा कर निगरानी करते सीओ जितेन्द्र कुमार व कोतवाल प्रेमवीर रा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें