शामली कलेक्ट्रेट में रविवार देर शाम धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते डीएम और एसपी
- फोटो : SHAMLI
प्रशासन ने धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग
शामली। रविवार शाम जिलाधिकारी और एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक ली और उन्हें धर्मस्थलों को खोलने के लिए शासन की गाइडलाइन के बारे में बताया। डीएम ने बताया कि एक बार में पांच से ज्यादा लोगों को धर्मस्थल में प्रवेश ना कराएं। सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। प्रवेश द्वार पर ही व्यक्ति के तापमान की जांच कराएं और सैनिटाइज कराया जाए।
परिसरों के बाहर पार्किंग स्थलों पर भीड़ प्रबंधन करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम/ माइक से भी सभी व्यक्तियों आगंतुकों कोविड-19 संक्रमण से बचाव के बारे में लगातार जागरूक किया जाए। प्रसाद वितरण या जल के छिडकाव की अनुमति नहीं होगी। दिन में कई बार सैनिटाइजेशन होना चाहिए। कई बार फर्श की सफाई हो। मंदिर में बैठने को श्रद्धालु अपनी चादर, आसन आदि लेकर आएं। धर्मस्थलों के अंदर कैंटीन आदि सभी जगह सामाजिक दूरी का ध्यान रखना चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरुओं से कहा कि अभी तक उनके द्वारा जो सहयोग मिला है उसी तरह आगे भी मिलना चाहिए। सब मिलकर ही इस महामारी से मुकाबला करेंगे। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों से भी कराएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित आदि अधिकारी एवं जनपद के जिम्मेदार धर्मगुरु उपस्थित रहे।
शामली कलेक्ट्रेट में रविवार देर शाम धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते डीएम और एसपी- फोटो : SHAMLI