व्यापारियों को हौसले के साथ व्यापार करना है
कैराना। व्यापार मंडल की बैठक के दौरान सभी व्यापारियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस अपनाए जाने की अपील की गई।
रविवार को कस्बे के एक मैरिज होम में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों को हिम्मत और हौसले के साथ व्यापार करना है आगे बढ़ना है और निराश नहीं होना है। आने वाले दिन बहुत अच्छे होंगे और सभी संकट दूर होंगे। महामारी पर जीत हासिल होगी, यह सब तभी संभव हो पाएगा जब आप हौसला बुलंद रखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। सोशल डिस्टेंस अपनाते हुए मास्क का प्रयोग जरूर करें। इस अवसर पर नगर की युवा टीम मनोनीत की गई, जिसमें युवा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक जैन को बनाया गया। इस अवसर पर सुभाष धीमान, महामंत्री संदीप शर्मा, निर्मल जैन, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।