फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। रात के समय अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर प्रशासन ने छापा मारा। इस दौरान मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली, एक डंपर और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कैराना तहसील क्षेत्र में रात के समय अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा अवैध मिट्टी खनन की शिकायत लगातार प्रशासन से की जा रहीं थी। रविवार रात करीब 1 बजे एसडीएम निधि भारद्वाज के निर्देश पर नायब तहसीलदार सतीश यादव ने अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर छापा मारा। सबसे पहले प्रशासन ने भूरा रोड पर मिट्टी से भरकर आ रहे एक डंफर को कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि गांव भूरा के सामने पाड़ माजरा में कैराना शामली रोड पर मिट्टी भराव करने के लिए अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। प्रशासन के पहुंचने से पहले खनन माफिया जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली को लेकर मौके से भाग गए। इसके अलावा गांव मंसूरा स्थित वेदखड़ी आश्रम के पास भी अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर छापा मारा गया। जहां से मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली व मिट्टी खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया गया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि मिट्टी खनन में संलिप्त वाहनों को कैराना व झिंझाना थाने में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम का कहना है कि रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन जैसी गतिविधि कतई भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध मिट्टी खनन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें