फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

Thu, 26 Nov 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 85 बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली के दौरान कैडेट्स ने बैनर और नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर लोगों को साफ सफाई रखने का संदेश दिया। साथ ही शहर में कई स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन


बुधवार को 85 बटालियन एनसीसी की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कमान अधिकारी कर्नल देवेंद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली वीवी ब्लाक रोड, वीवी पीजी कालेज, माजरा रोड से होकर निकली।

इस दौरान कैडेट्स ने हाथों में बैनर और तख्तियां ले रखी थी। जिन पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता के संदेश लिखे हुए थे। रैली से पूर्व गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कर्नल देवेन्द्र सिंह ने कैडेट्स को स्वच्छता का महत्व बताया।
विज्ञापन

 
उन्होंने अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने शहर के मुख्य मार्गों और रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया और लोगों को भी कूड़ा कचरा इधर-उधर न फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 इस दौरान कर्नल विवेक झांझी, लोकेंद्र सिंह, रजनीश कुमार, सुदेश कुमार, सुशील श्याम, अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें