फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रीज एरिया की सुरक्षा हो पुख्ता

Wed, 01 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। उद्यमियों और व्यापारियों ने इंडस्ट्रीज एरिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही बिजली आपूर्ति ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने की। उसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रनिधिमंडल के उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि इन दिनों शहर और फैक्ट्री इलाके में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं।

वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए इंडस्ट्री एरिया में प्रभावी गश्त कराई जाए। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने कहा कि फैक्ट्री एरिया में जितने भी उद्यमियों ने अपनी फैक्ट्री में सीसीटीवी लगाए हैं, वह उनका फोकस फैक्ट्री के बाहर भी मार्ग पर रखें। बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन


शहर को सिर्फ 15 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि 22 घंटे आपूर्ति का निर्देश है। वहीं, व्यापारियों ने शहर में जाम की समस्या से भी अवगत कराया। जाम में ई रिक्शा चालकों की मनमानी सामने आ रही है तथा नगर पालिका से भी इनका रजिस्ट्रेशन नहीं है। बैठक में अशोक बंसल, पंकज ऐरन, नरेश बंसल, नरेंद्र अग्रवाल, अंकित, सुशील, परमेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें