बोले- फिल्मी दुनिया में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं
फिल्मी दुनिया में करियर को लेकर सुशांत सिंह ने कहा कि यह ऐसा क्षेत्र है, जहां लगातार उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कब कितना उतार आएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। कई कलाकारों को अपने करियर में ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवा जागरूक हो रहे हैं और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें लगातार मेहनत करनी चाहिए। प्रतिभा और लगन के दम पर इस क्षेत्र में मुकाम हासिल किया जा सकता है।
किसानों की समस्याओं पर ध्यान दे सरकार
किसानों के मुद्दे पर सुशांत सिंह ने कहा कि सरकार को उनकी समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। किसानों की अनदेखी की गई तो आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाना जरूरी है।
कई चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज में कर चुके हैं अभिनय
सुशांत सिंह 'सत्या', 'जंगल', '16 दिसंबर', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'दम', 'लक्ष्य' और 'सहर' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा वह 'धड़कन' और 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी कार्यक्रमों में भी नजर आए हैं। उन्होंने 'रंगबाज' और 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।