फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण प्रतिभा पर भरोसा: सुशांत सिंह बोले-अभिनय के लिए मेहनत करें युवा, किसानों की समस्याओं पर ध्यान दे सरकार

Wed, 25 Nov 2026 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह बुधवार को शामली के लांक में दिवंगत महाराज सिंह के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है और युवाओं को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
सुशांत सिंह एक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और लगन से काम करना चाहिए। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं पर भी ध्यान देने की अपील की। सुशांत सिंह बुधवार को शामली के लांक गांव के मोहल्ला रेलपार में दिवंगत महाराज सिंह के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।

विज्ञापन




विज्ञापन


महाराज सिंह के परिजनों से मिले, दी श्रद्धांजलि
सुशांत सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं। महाराज सिंह और उनके परिवार से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। पिछले महीने बीमारी के चलते महाराज सिंह का निधन हो गया था। व्यस्तता के कारण वह उस समय शोकसभा में शामिल नहीं हो सके थे।

बुधवार को वह महाराज सिंह के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत महाराज सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान मोहल्ले के बच्चों और उनके प्रशंसकों ने अभिनेता के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाई।

Trending Videos
विज्ञापन

बोले- फिल्मी दुनिया में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं
फिल्मी दुनिया में करियर को लेकर सुशांत सिंह ने कहा कि यह ऐसा क्षेत्र है, जहां लगातार उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कब कितना उतार आएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। कई कलाकारों को अपने करियर में ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवा जागरूक हो रहे हैं और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें लगातार मेहनत करनी चाहिए। प्रतिभा और लगन के दम पर इस क्षेत्र में मुकाम हासिल किया जा सकता है।

किसानों की समस्याओं पर ध्यान दे सरकार
किसानों के मुद्दे पर सुशांत सिंह ने कहा कि सरकार को उनकी समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। किसानों की अनदेखी की गई तो आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाना जरूरी है।

कई चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज में कर चुके हैं अभिनय
सुशांत सिंह 'सत्या', 'जंगल', '16 दिसंबर', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'दम', 'लक्ष्य' और 'सहर' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा वह 'धड़कन' और 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी कार्यक्रमों में भी नजर आए हैं। उन्होंने 'रंगबाज' और 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें