फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, गड़बड़ी हुई तो होगा मुकदमा दर्ज -- आदर्श मंडी थाने में डीएम -एसपी ने ली बैठक

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव कशेरवा कलां मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम एसपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में गड़बड़ी होने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर एवं एसपी सुकीर्ति माधव ने संयुक्त रुप से बैठक ली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गड़बड़ी हुई तो मुकदमा दर्ज होगा। गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा।
मंगलवार को थाना आदर्श मंडी शामली के प्रांगण में आयोजित बैठक में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाकर रखना है। वार्ड स्तर से थाने वार बैठकें आयोजित करने का उद्देश्य यही है कि यदि कहीं पर कोई वाद-विवाद स्थिति उत्पन्न होती है, तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर शराब बेचने, किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने या अन्य किसी भी प्रकार का दबाव यदि कोई बनाता है तो उसकी सूचना तत्काल दी जाए। एक जिम्मेदार नागरिक बनकर प्रशासन का सहयोग दें और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों की सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि चुनाव में अथवा चुनाव पूर्व हिंसा दबाव अथवा अवरोध पैदा करना लोकतंत्र के महापर्व में कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में होता है। गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी शराब का वितरण नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके द्वारा वितरित की गई शराब से कोई जनहानि होती है तो उनके विरुद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले अथवा अपराध करने वाले के विरुद्ध गैंगेस्टर, एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चुनावी शिकायत हेतु पुलिस विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7839866133 की भी क्षेत्र के लोगों को जानकारी दी गई। बैठक में मौजूदा नागरिकों से आचार संहिता का सभी को पालन करने एवं आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने में सहयोग दिए जाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें