फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितताएं मिलने पर दो राशन डीलरों के विरुद्ध होगी

विज्ञापन
कैराना खैल कला में राशन डीलर की जांच करते एसडीएम व सीओ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना/कांधला(शामली)। उपभोक्ताओं द्वारा कम राशन दिए जाने की शिकायत पर एसडीएम व सीओ ने जांच की। एसडीएम ने बताया कि दो राशन डीलरों के यहां अनियमितताएं मिली है, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही राशन की दुकानों पर लोगों की लाइन लग गई थी। करीब 11 बजे कुछ उपभोक्तओं ने अधिकारियों से डीलर पर राशन कम देने की शिकायत की, जिस पर एसडीएम देवेन्द्र सिंह, सीओ प्रदीप सिंह, अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर और कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने राशन डीलरों के यहां जांच शुरू की। इमामगेट के पास की दुकान पर उपभोक्ताओं ने कम राशन देने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने रजिस्टर व स्टाक आदि की जांच करते हुए राशन डीलर को चेतावनी दी। इसके बाद टीम मोहल्ला खैलकला में में पहुंची। यहां भी कम राशन दिए जाने की शिकायत मिलने पर राशन डीलर को हड़काया। दोनों ही दुकानों पर लेखपालों की निगरानी में पूरा राशन वितरण करने के निर्देश दिए। एसडीएम देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दो राशन डीलरों के यहां अनियमितताएं मिली है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें