फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के 10 बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि सभी एसडीएम अपनी तहसील के प्रत्येक 10 सबसे बड़े बकायेदारों के नाम चिह्नित कर उनकी अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करे। उन्होंने खेल मैदान व चारागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अपने कार्यालय में डीएम जसजीत कौर ने कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की बैठक में कहा कि राजस्व वसूली में कई विभागों की स्थिति ठीक नहीं है, और उनकी क्रमिक उपलब्धि भी गत माह की मासिक वसूली के सापेक्ष कम है। इस माह विशेष प्रयास कर वसूली में सुधार लाएं। राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं, उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह पूर्ण करने की कार्य योजना बनाई जानी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों के प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वसूली में जिला मंडल में प्रथम स्थान व प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। डीएम ने आबकारी अधिकारी को जनपद में विशेष अभियान चलाकर शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, एसडीएम ऊन मनी अरोड़ा, एआरटीओ मुंशीलाल, तहसीलदार अजय शर्मा व संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें