फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान में देरी पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान में देरी पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने देेरी से गन्ना मूल्य भुगतान पर मिलों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने बकाया भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। जिले की चीनी मिलों पर 639 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बकाया है।
बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिलों और गन्ना विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर गन्ना भुगतान की समीक्षा की। शामली और थानाभवन चीनी मिल ने 31 जनवरी, ऊन चीनी मिल ने एक फरवरी तक खरीदे गन्ने का भुगतान किया है। मिलों पर किसानों का कुल 639 करोड़ रुपये बकाया है। शामली चीनी मिल ने 45.89 प्रतिशत, ऊन मिल ने 51.50 प्रतिशत, थानाभवन मिल ने 45.82 प्रतिशत मिलाकर जिले में 47.92 प्रतिशत भुगतान किया। शामली मिल पर 210 करोड़ 23 लाख, ऊन मिल पर 163 करोड़ 55 लाख रुपये, थानाभवन मिल पर 265 करोड़ 93 लाख रुपये बकाया है। डीएम ने शामली चीनी मिल को अगस्त के अंत तक 40 करोड़ रुपये, ऊन मिल को 50 करोड रुपये एवं थानाभवन चीनी मिल को 50 करोड़ रुपये का भुगतान करने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, शामली चीनी मिल से वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा, विजित जैन, थानाभवन मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, एकाउंट हेड सुभाष बहुगुणा, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत, एकाउंट हेड विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें