फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: लोहे की रॉड से व्यापारी पिता-पुत्र पर हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी मौके से हुए फरार

Tue, 30 Jan 2024 08:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में बाइक सवार तीन युवकों ने लोहे की रॉड से व्यापारी पिता-पुत्र पर हमला किया। हमले दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
शामली में पिता-पुत्र पर हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में शहर के मोहल्ला गांधीगंज में कार में टक्कर लगने का विरोध करने पर बाइक सवार तीन युवकों ने पिता-पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गांधी गंज निवासी व्यापारी अरविंद गुप्ता की नई मंडी में आढ़त की दुकान है, जबकि घर में ही तेल का स्पेलर है। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अरविंद का पुत्र वैभव गुप्ता नई मंडी स्थित दुकान से कार में सवार होकर घर पहुंचा। घर के बाहर जैसे ही कार रोकी तो पीछे से बाइक की कार में टक्कर हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। वैभव ने कार में टक्कर लगने का विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बचाव में आए उसके पिता अरविंद पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया।

इसके बाद आरोपी अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी इकट्ठे हो गए। घायल पिता-पुत्र का सीएचसी शामली में उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि बाइक सवार युवकों द्वारा कार की टक्कर लगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद व्यापारी व उसके पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें