कांधला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका सभी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की आठ बाइक बरामद की।
शनिवार को थाना कांधला पुलिस मयूर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो बाइक पर बैठा युवक उतरकर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को दबोच लिया। पुलिस की जांच में बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बाइक को चोरी कर सस्ते में बेचने का कार्य करना बताया। पुलिस ने पकड़े युवक की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक को बरामद किया । बरामद बाइकों को अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइकों को अलग-अलग स्थानों चोरी किया जाना बताया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम साबिर निवासी मोहल्ला गुजरान कांधला है, जबकि फरार साथी का नाम सादिक बताया गया है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।