फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र में मंसूरा मार्ग पर दस पूर्व बेदखेड़ी गांव के पास बंधन बैंक के दो कर्मचारियों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बेदखेड़ी गांव के पास नौ फरवरी की शाम झिंझाना में स्थित बंधन बैंक शाखा के प्रबंधक संजय सिंह और कर्मचारी विपिन कुमार से 90 हजार रुपये, लैपटॉप व मोबाइल लूट लिए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी बिलाल पुत्र अय्यूब को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही से लूटा गया एक मोबाइल और सात हजार रुपये और एक तमंचा, कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। जिसमें कैराना थाने के गांव तीतरवाड़ा निवासी वसीम पुत्र अय्यूब और जुनेद पुत्र रियाज और मुजफ्फरनगर जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी बोड्ढा और नाजिम पुत्र के अलावा इसी थाना क्षेत्र के गांव अशरफपुर निवासी उमर पुत्र लियाकत अभी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बिलाल का चालान कर दिया। बिलाल के खिलाफ कई थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें