फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को बंधक बनाकर पीटा... घायल कर घर से बाहर फेंका

Sun, 23 Jun 2024 01:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली में एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया है। युवक की मां ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। झिंझाना इलाके के एक गांव में करीब एक साल पहले युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी युवक को किशोरी पक्ष के लोगों पर घर में बंधक बनाकर पीटा। मारपीट में युवक गंभीर घायल हो गया। युवक गुंडा अधिनियम के मामले में बनत तहसील में तारीख से लौट रहा था। युवक की मां ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


झिंझाना थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र का गांव की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह लड़की वर्तमान में शामली में रिश्तेदारी में रह रही है। करीब एक साल पहले दोनों घर से चले गए थे और बाद में वापस अपने-अपने घर आ गए थे।

इस मामले में किशोरी के परिजनों की तरफ से झिंझाना थाने पर उसके पुत्र के खिलाफ लड़की को ले जाकर दुष्कर्म करने और पोस्को एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया था। इस मामले में युवक जेल गया था और करीब छह माह पहले जमानत पर आया था। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर लिया था। महिला के मुताबिक, दो दिन पहले गुरुवार को उसका पुत्र बनत के निकट शामली तहसील में गुंडा अधिनियम के मामले में तारीख पर गया था। आरोप है कि जब वह तहसील से लौट रहा था तो लड़की के रिश्तेदार व परिजनों ने शामली में सहारनपुर तिराहे से युवक को उठा लिया। 

इसके बाद शामली में लड़की के रिश्तेदार के घर ले गए। आरोप है कि लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों ने रातभर युवक को बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और शुक्रवार सुबह घायलावस्था में घर के बाहर फेंक दिया। 

 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें