अवैध वसूली का दबाव बनाने का आरोप, ऑडियो वायरल
शामली। आबकारी विभाग के एक अधिकारी पर शराब की दुकान के लाइसेंसधारी ने अवैध वसूली की मांग करने और लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। इस मामले की ऑडियो भी वायरल हो रही है।
शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के विभाग संयोजक विशाल निर्वाल ने डीएम जसजीत कौर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह देसी, विदेशी शराब व बीयर के रजिस्टर्ड लाइसेंस से क्रय विक्रय का कार्य करता है। आरोप है कि आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने उनसे फोन पर अवैध वसूली की मांग करने और लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी है। विशाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है। डीएम ने उन्हें जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, इस मामले से संबंधित सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो रही है।
ृ