फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छात्रा को अगवा कर शारीरिक शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कक्षा दस की 17 वर्षीय छात्रा ने सहपाठी छात्रा के साथ बाइक से दो युवकों पर बहलाफुसलाकर अगवा कर मुजफ्फरनगर ले जाने और एक युवक द्वारा कमरे में ले जाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एक अन्य युवक पर मदद देने के बहाने मुजफ्फरनगर होटल में ले जाकर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सप्ताह पहले उसने गांव की सहपाठी छात्रा अंशुल नाम के लड़के से फोन पर बात करती थी। पीड़िता के मुताबिक 12 फरवरी को उसकी सहपाठी उसके घर आई और कहा कि अंशुल व विकास ने उन्हें गांव के बाहर बुलाया है। दोनों वहां पहुंची तो दोनों युवक उन दोनों को मुजफ्फरनगर की तरफ ले गए।
उसने अंशुल को बाइक रोकने के लिए कहा, लेकिन जब उसने नहीं रोकी तो वह चलती बाइक से कूद गई, जिसमें उसे हाथ व सिर में गुम चोट आई। इसके बाद उसे फिर से बहलाफुसलाकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि विकास उसे एक कमरे में ले गया और उसके विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गलत कार्य किया। इसके बाद दोनों आरोपी उन दोनों को गांव के सामने नहर पटरी पर यह धमकी देकर गए कि यदि अपने घर जाकर बताया तो उन्हें व उनके परिवार को जान से मार देंगे। पीड़िता के मुताबिक कुछ देर बाद बाइक पर एक युवक आया तो उन्होंने मुजफ्फरनगर जाने के लिए मदद मांगी। इसके बाद आरोपी उन्हें मुजफ्फरनगर के एक होटल में ले गया और वहां पर तीनों एक कमरे में सोए। आरोप है कि रात में सोते हुए आरोपी ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें