फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग प्रकरण में आरोपी दूल्हा गिरफ्तार

विज्ञापन
बाबरी पुलिस ने पकडा हर्ष फायरिंग का आरोपी दूल्हा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
फायरिंग प्रकरण में आरोपी दूल्हा गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। बाबरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहा से फायरिंग करते दूल्हे का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर अवैध असलहा से फायरिंग करते दूल्हे का वीडियो वायरल होना संज्ञान में आया था। वायरल वीडियो की जांच कराई गई, तो वीडियो बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर की पाई गई। फायरिंग करने वाले दूल्हे की पहचान मोहित के रूप में हुई, जबकि अवैध हथियार लिए हुए दिख रहा युवक उसका भाई चीनू के रूप में हुई। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह की तरफ से बाबरी थाने पर दोनों भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी भाइयों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई थी। एसपी के मुताबिक बुधवार को थाना बाबरी पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी मोहित को हिरनवाडा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर अवैध असलहा (मस्कट) बरामद कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। इस मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें