फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन नहीं बिकी गोभी, किसान ने जोती फसल

विज्ञापन
कैराना में अलीपुर रोड पर ट्रैक्टर से गोभी नष्ट करता किसान चेतराम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। सीएससी किसान ई-मार्ट पर पंजीकरण के बावजूद जब किसान की गोभी की ऑनलाइन बिक्री नहीं हुई तो उसे मुजफ्फरनगर मंडी में चार रुपये किलो बेचनी पड़ी। बाकी बची लगभग सात बीघा फसल को किसान ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

अलीपुर रोड के किसान चेतराम ने बताया कि चार दिन पहले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की टीम उनके खेत पर आई थी। टीम ने गोभी की फसल को 10 रुपये प्रति किलोग्राम बिकवाने की बात की थी और उसका पंजीकरण भी ऑनलाइन किया था। इसके बाद उसने मजदूर लगाकर गोभी की कटाई करा दी, लेकिन टीम ने दोबारा आकर कहा कि अभी उनकी गोभी नहीं खरीदी जाएगी। इस पर उसे मुजफ्फरनगर मंडी में अपनी गोभी चार रुपये प्रति किलो बेचनी पड़ी। मजदूरी और किराया महंगा पड़ने के कारण उसे फसल पर लाभ नहीं हुआ। बुधवार को बाकी बची गोभी की लगभग सात बीघा फसल को किसान चेतराम ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। सीएससी की जिला प्रबंधक तानिया ने बताया कि उनके पास अभी गोभी की फसल ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की दिक्कत आ रही है। जल्द ही किसानों की गोभी की फसल खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें