फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। छेड़छाड़ से परेशान दलित किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने कमरे में पंखे पर चुनरी से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किशोरी के पिता ने कोतवाली में गांव के ही कपिल कश्यप के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि कपिल उसकी 16 वर्षीय बेटी को पिछले एक साल से परेशान करता था, जिसके चलते पिछले साल उसकी बेटी ने खंद्रावली के एक कॉलेज में कक्षा-9 की पढ़ाई छोड़ दी थी।
घटना वाले दिन भी वह और उसका बेटा कंडे़ला चम्मच फैक्टरी में काम कर रहे थे। इस दौरान आरोपी कपिल ने उनके घर के मोबाइल पर फोन करके उसकी बेटी को परेशान किया। जिसके बाद उसकी बेटी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी कपिल के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने व एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण फांसी लगाना आया है। मामले में आरोपी कपिल को कांधला तिराहे से गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

--
आत्महत्या प्रकरण में लखनऊ से मांगी गई रिपोर्ट
छेड़छाड़ से परेशान किशोरी की आत्महत्या के मामले में लखनऊ से रिपोर्ट मांगी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एलआईयू की टीम ने गांव और कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। एलआईयू किशोरी के आत्म हत्या प्रकरण की रिपोर्ट तैयार करके लखनऊ भेजेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें