फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेेेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, 26 घायल

Fri, 16 Nov 2018 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
काबड़ौत के पास सड़क हादसे में घायल बच्चा व महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार अलसुबह सड़क किनारे खड़े एक धान से भर ट्रक में पीछे से तेजी से आ रहा एक कैंटर घुस गया, तभी पीछे से तेजी से आए एक ट्रक ने भी पीछे कैंटर में जोरदार टक्कर मारी। भीषण हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 26 लोग घायल हो गए। इनमें से नौ को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन





 मुरादाबाद जिले के फतेहपुर सतावत नगर और भूसा की मंडियां गांव के कई परिवार पंजाब के ईंट भट्ठों पर काम करते हैं। शुक्रवार तड़के पांच छह परिवार एक कैंटर में सवार होकर पंजाब अपने भट्ठों पर जा रहे थे। इनमें घर के पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। पुलिस के अनुसार मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुलिया के निकट धान से भरा एक ट्रक पंक्चर होने की वजह से सड़क किनारे खड़ा था, तभी मेरठ की ओर से तेजी से आए कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। कैंटर में सवार यात्री कुछ समझ पाते, तभी मेरठ की ओर से तेजी से आया एक अन्य ट्रक भी पीछे से कैंटर से भिड़ गया। कैंटर और ट्रक चालक सहित कैंटर में सवार लोग घायल हो गए । चीख पुकार सुनकर हाईवे से गुजर रहे लोगों की सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची ।



पुलिस ने अपनी गाड़ी, एंबुलेंस और यूपी 100 और घायलों को शामली सीएचसी लेकर पहुंची। इनमें से नौ को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। हादसे में कुल 26 लोग घायल हुए हैं। घायल कैंटर चालक को शामली सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। शामली कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह के मुताबिक मृतक कैंटर चालक का नाम हैप्पी उर्फ राजीव शर्मा, निवासी कपूरथला पंजाब है।  
विज्ञापन





अस्पताल में हुआ घायलों का उपचार
तीरथ सिंह पुत्र करण सिंह, संतोष पत्नी श्याम सिंह, रितेश पुत्र श्याम सिंह, आदित्य पुत्र श्याम सिंह, विशाखा पुत्र श्याम सिंह, उदयपाल पुत्र सतपाल सिंह, साक्षी पुत्री उदयपाल सिंह, सीमा देवी पत्नी रमेश ,रमेश पुत्र मदीलाल, बिजेंद्र पुत्र सतपाल सिंह, अंजली पुत्री सतपाल, खुशी पुत्री हरवीर सिंह, शिवम पुत्र हरवीर सिंह, दीप पुत्र हरवीर सिंह, गुड़िया पुत्री हरवीर सिंह हैं। ये सभी मुरादाबाद जिले के फतेहपुर सतावत नगर और भूड़ा की मंडियां गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा धान से भरे ट्रक का चालक सतनाम भी घायल हुआ है। इसके अलावा रेवत सिंह, कविता पत्नी रेवत सिंह, आदेश कुमारी पत्नी मंजीत, ,सुखिया पत्नी कर्ण सिंह,  सीमा पत्नी बबलू, सतीश पुत्र कर्ण सिंह, ऊषा पुत्री सतीश, भीम सैन पुत्र नन्हें सिंह मनपीत पुत्री बबलू आदि शामिल थे।



रात के सन्नाटे को चीर रही थी घायलों की चीख
शामली। शुक्रवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे हुए हादसे के बाद दो ट्रकों के बीच कैंटर में 30 जिंदगियां फंसी थी। कैंटर में फंसे लोगों ने मौत को बेहद नजदीक से गुजरते देखा। उनकी चीख रात के सन्नाटे को चीर रही थी।कैंटर में सवार संतोष आदि महिलाओं ने बताया कि रात को अधिकतर लोग कैंटर में सो रहे थे। महिलाएं बच्चों को कंबल ओढ़ाकर बैठी थी। अचानक तेज आवाज हुई और वे सभी लोग सहम गए। आगे की ओर बैठे लोगों के सिर और चेहरे कैंटर की बॉडी पर जाकर लगे। वे कुछ समझते तभी कैंटर में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मारी। वे लोग कैंटर में ही लोहेे की बॉडी पर जाकर लगे। बच्चों के मुंह, सिर से खून आने लगे। कुछ की हाथ पैर में गहरी चोट आई। उन पर खड़ा भी नहीं हुआ जा जा रहा था। आगे और पीछे दोनों तरफ से ट्रक के बीच वे लोग फंसे थे और चीख रहे थे। बच्चे जोर से चिल्ला रहे थे। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने वाहन रोके। कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंची और किसी तरह उन्हें बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा। पुलिस पहले गंभीर घायलों को ले गई। बाद में कम घायल या चोटिल लोगों को ही उपचार को ले गई थी।  कुछ घायलों ने बताया कि दुर्घटना के बाद आसपास केे कोल्हू पर रहने वाले लोग दौड़कर उनकी मदद को आए। कुछ को बाहर भी निकाला। संभवत: उनमें से ही किसी ने पुलिस को सूचना दी थी।  




किसी दिन बड़ा हादसा करा सकता है काबड़ौत पुल  
शामली। काबड़ौत पुल अभी केवल सिंगल लेन पुल है। इसे फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। मार्च में इसकी स्वीकृति हो गई थी। बजट आने के बाद काम भी शुरू हो गया है। छह महीने से काम चल रहा है, करीब एक साल में इसे पूरा होने की बात कही जा रही है, लेकिन इस पुल पर लगने वाला जाम ही हादसों की वजह है।  दरअसल, पानीपत करनाल रोड बनने के बाद इस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा है, लेेकिन सिंगल लेन होने की वजह से यहां अधिकतर जाम लगा रहा है। पुल के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहती है और अक्सर हादसे भी होते हैं। बृहस्पतिवार को खुद भाजपा विधायक तजेंद्र निर्वाल भी यहां जाम में फंस गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें