कैराना रोडवजे बस अडडे से आगरा के लिए ट्रायल पर शुरू कर गई एसी बस
- फोटो : SHAMLI
कैराना से आगरा तक एसी बस का ट्रायल शुरू
कैराना। समाजसेवी की मांग पर परिवहन विभाग ने कैराना से आगरा के लिए एसी बस चलाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद शुक्रवार को कैराना से आगरा के लिए एक एसी बस को ट्रायल पर रवाना किया गया।
कैराना से आगरा के लिए एसी बस चलाने के लिए कैराना निवासी समाजसेवी नवाज सिद्दीकी ने पिछले साल सहारनपुर के तत्कालीन आरएम मनोज कुमार पुंडीर से मांग की थी। बाद में सहारनपुर आरएम मनोज कुमार पुंडीर का तबादला आगरा आरएम के पद पर हो गया। नवाज सिद्दीकी ने बताया कि उसने आगरा आरएम को आगरा के लिए बस चलाने के लिए सहारनपुर में किए गए वायदे की याद दिलायी थी। जिसके बाद आगरा परिवहन विभाग ने शुक्रवार सुबह 7 बजे कैराना स्थित रोडवेज बस स्टैंड से एसी बस की ट्रायल पर शुरुआत कर दी हैं। जिसमें कैराना से मेरठ तक 144 रुपए, हापुड़ तक 204 रूपये, बुलंदशहर तक 276 रुपये, अलीगढ़ तक 404 रुपये, हाथरस तक 461 रुपये तथा कैराना से आगरा तक 551 रुपये किराया लिया जाएगा।
आगरा फोर्ट डिपो के एआरएम जयकरण सिंह ने बताया कि कैराना से शामली होते हुए आगरा के लिए दो एसी बस चलाने का ट्रायल किया जा रहा है। जिसमें कैराना से सुुबह 7 बजे और 12 बजे आगरा के लिए एसी बस तथा आगरा से सुबह 6 बजे व 11 बजे एस बसे चलेगी। अगर ट्रायल सफल रहा तो बसों का स्थायी तौर पर संचालित किया जायेगा।