जिले में अभ्युदय योजना शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी-
शामली। आईएएस, पीसीएस. एनडीए., बैंकिंग एवं रेलवे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शासन द्वारा अभ्युदय योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतियोगी छात्र छात्राओं के लिए पंजीकरण दस फरवरी से प्रारंभ हो चुका है।
कोचिंग में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतियोगी अपना पंजीकरण http://abhyuday.up.gov.in पर करके कोचिंग में शामिल हो सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने अनुरोध किया है कि जिले के सभी राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त एवं निजी प्रबंधतंत्र द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, निदेशक, चेयरमैन और प्रबंधक अभ्युदय योजना का अपने अपने संस्थाओं के सूचना पट्ट पर कोचिंग हेतु उनका पंजीकरण कराएं, जिससे उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हो सके।