फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था को पटरी लाने के लिए राहत पैकेज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय पर नवीन विकास भवन में प्रदेेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प. उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल गन्ना मंत्री सुरेश राणा मिला। मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि कोरोना संकटकाल में व्यापारियों ने आम जनों व जरूरतमंदों की भरपूर सेवा की है। राहत पैकेज भी बांटे व खाने की हजारों रसोई चलाकर प्रदेश के व्यापारियों ने गरीबों को भोजन भी कराया है। कोरोना संकटकाल के बाद लॉकडाउन खुलने के बाद व्यापारियों के सामने बिजली का बिल, बैंकों का ब्याज, जीएसटी, इनकम टैक्स; तथा कर्मचारियों का वेतन आदि ऐसे में व्यापारियों के व्यापार टूट गए है। उनके लिए आर्थिक राहत पैकेज की आवश्यकता है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए व्यापारियों को आर्थिक राहत पैकेज जारी करने की मांग की है।
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह व्यापारियों की समस्या को कैबिनेट में रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद धीमान, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, नगर महामंत्री रवि संगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें