फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण जाटों का हक, इसे लेकर रहेंगे ः काजला

Sun, 04 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
काजला खाप के प्रथम महासम्मेलन में मौजूद जाट समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में राष्ट्रीय काजला खाप का प्रथम महासम्मेलन शहर केे शौर्य पैलेस मंडप में आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में खाप ने जाट आरक्षण और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर फैसला लिया। खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान काजला ने बताया जाट आरक्षण व हिंदू मैरिज एक्ट 1955 मेें संशोधन एवं फसल बीमा योजना को लेकर विभिन्न चर्चाएं की। भाजपा की केंद्र व हरियाणा  सरकार पर आरक्षण को लेकर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


खाप ने दावा किया कि ओबीसी आरक्षण जाटों का हक है, जिसे वे लेकर रहेंगे। इसके लिए हमें संगठन को मजबूत करना होगा। वहीं, भारत सरकार से हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में संशोधन करने की मांग की। खाप के  अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर किसानों को भूलने व रिलायंस जैसी कंपनियों के हित साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश का किसान भूखा मर रहा है। जिसके कारण कर्ज होने पर आत्महत्या कर रहे है। 

उन्होंने किसानों की स्थिति से उबारने के लिए डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। खाप के सभी लोगों को नाम के बाद सरोहा लिखने वाले लोगों से काजला लिखने का फरमान जारी करते हुए एक गोत्र  में शादी करने का भी विरोध       किया। मृत्युभोज के दिनों में कमी करने की बात पर भी विचार किया। जिसमें 13 दिनों के स्थान पर सात या नौ दिनों को करने पर विचार किया। खाप ने देश का सम्मान बचाने वाली साक्षी मलिक व पीवी सिंधु को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने खापों को लोक अदालत का दर्जा देने की मांग कर बताया कि खाप का चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन 6 मार्च 2017 को झज्जर या रोहतक में करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


संचालन डॉ. पुष्पेंद्र काजला और अध्यक्षता खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान काजला ने की। मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक धर्मबीर काजला, प्रदेशाध्यक्ष उदयवीर काजला, रामपाल, रामस्वरुप, राजमल, मनोज, राजसिंह, जगदीश, ईश्वर, मेहर सिंह, महाबीर, प्रमोद, प्रेमसिंह, जगबीर, गंगाबिशन, अनिल, धूप सिंह,  पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें