फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ लाना होगा आधार कार्ड

Thu, 05 Feb 2026 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचिता लाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश व्यवस्था को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया गया है, जिसमें अब परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड भी दिखाना होगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही तलाशी ली जाएगी। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या अन्य प्रतिबंधित सामग्री वर्जित रहेगी। यदि केंद्र परिसर में प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो परीक्षार्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा कक्ष में सचल दल के सदस्य के अलावा पर्यवेक्षक और राजपत्रित अधिकारी को ही अनुमति होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने कहा कि नई व्यवस्था से परीक्षा में पारदर्शिता आएगी और किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी।
प्रवेश के समय होगा दस्तावेजों का मिलान
परीक्षा केंद्रों पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक प्रवेश के दौरान प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का मिलान करेंगे। जिन परीक्षार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उनके संबंध में बोर्ड के दिशा निर्देश अनुसार वैकल्पिक पहचान पत्र के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें