गांव भैंसवाल निवासी सचिन का फाइल फोटो ।
- फोटो : 1
गढ़ीपुख्ता। गांव रामगढ़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र अरुण (22) की मौत हो गई जबकि उसका साथी सचिन उर्फ पप्पू गंभीर घायल हो गया।
गांव गांव भैंसवाल निवासी अरुण बाइक से अपने साथी सचिन उर्फ पप्पू के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। अरुण बाइक चला रहा था रास्ते में गांव भैंसवाल के मजरे रामगढ़ के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से अरुण की मौत के पर मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सचिन को सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अरुण तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था।
वह बीए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी छोटी बहन किरण स्पोर्ट रेसिंग की तैयारी कर रही है जबकि छोटा भाई युवी है। छात्र की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।