फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली। यमुना नदी में अपने दो बेटों के साथ नहाने गए 32 वर्षीय किसान अशोक अचानक गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव दभेड़ी बुजुर्ग निवासी अशोक कुमार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे यमुना नदी में नहाने गए थे। साथ में उसके दो बेटे 15 वर्ष और 12 वर्ष भी थे। दोपहर करीब एक बजे अशोक नहाने के लिए यमुना नदी में गया। यमुना नदी में घुसते ही वह पानी में डूब गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो उसके बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुननकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर यमुना में डूबे युवक की तलाश कराई। करीब एक घंटे तक तलाश के बाद युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की से परिजनों में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें