फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवक का अपहरण करके बनाया बंधक, आठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। मोहल्ला सरावज्ञान के युवक शहजाद का अपहरण करके बंधक बनाने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला सरावज्ञान निवासी सलमान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ननौता निवासी उसके भाई शहजाद की शादी 2018 में मोहल्ला आलदरमियान निवासी युवती के साथ हुई थी। पति-पत्नी में विवाद के चलते भाई की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। पांच नवंबर को पत्नी के कहने पर वह अपने साले शकील के घर गया था। शाम 4:00 बजे उसने फोन किया तो पता चला कि शकील व उसके बेटे उस्मान तथा कामिल निवासी मोहल्ला आरदरमियान तथा मुकीम, मुबारिक, सलीम, जावेद और सरवर निवासी खुरगान उसके भाई के साथ मारपीट करते हुए उसे गाड़ी में डालकर खुरगान ले गए तथा उसके भाई को बंधक बना लिया।
उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उसके भाई को बंधन मुक्त कराया तथा मेडिकल कराया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें