फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दुकानदार को लगाया चाकू, दो हजार लेकर साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू से डराकर दुकानदार को दो हजार की चपत लगा गई महिला
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। कपड़े खरीदने आई महिला ने दुकानदार को चाकू दिखाकर आतंकित कर दिया। दुकानदार से सूट और 1720 रुपये लेकर महिला अपने साथी युवक के साथ बाइक से फरार हो गई। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
जलालाबाद निवासी शाकिर पुत्र साजिद ने थानाभवन थाना पुुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती में कपड़ों की दुुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उसकी दुकान पर बाइक सवार युवक और महिला पहुंची। महिला ने शाकिर से करीब 280 रुपये का एक सूट खरीदा और पर्स से दो हजार रुपये का नोट निकालते हुए कहा कि वह पहले उसे बाकी 1720 रुपये दे दे, उसे बाहर खड़े युवक को देने हैं। दुकानदार शाकिर ने 1720 रुपये दे दिए। जैसे ही दुकानदार महिला से दो हजार का नोट मांगने लगा, तो महिला बोली कि दुपट्टा और दिखा दो। दुकानदार दुपट्टा उठाने के लिए पीछे मुड़ा तो महिला ने उस पर चाकू तान दिया और कहा कि यदि घूमा तो चाकू कमर में घुसा देगी। इससे शाकिर डर गया और महिला दुकान से बाहर निकलकर बाइक सवार युवक के साथ बैठकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को कॉल की और अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर महिला को तलाशने में लग गया, लेकिन महिला का पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दुकानदार ने बताया कि महिला बगल की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें