फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो स्कूलों और छात्राओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के कैराना रोड स्थित दो स्कूलों और उनमें पढ़ने वाली छात्राओं को लेकर बाइक सवार चार युवकों ने गलत व अभद्र टिप्पणी की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य अभय, अनिल कौशिक, प्रिंस, अंकित, कार्तिक आदि ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो देखे, जिसमें एक युवक बाइक पर अपने तीन दोस्तों के साथ कैराना रोड स्थित दो स्कूलों के सामने से होकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी युवक दूसरे वर्ग के बताए गए हैं। दोनों स्कूलों के सामने जाकर स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं व स्कूल के बारे में गलत व अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
संगठन के सदस्यों का आरोप है कि आरोपियों के कुछ साथी छात्राओं का आए दिन पीछा करते रहते हैं, जो गलत है। आरोपियों की इस हरकत के कारण स्कूल की छात्राओं में रोष है। सदस्यों ने कहा कि आरोपियों द्वारा इस तरह से अभद्र टिप्पणी करने से भविष्य में आपसी सौहार्द बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

संगठन के सदस्यों ने पुलिस को आरोपियों के फोटो व इंस्टाग्राम आईडी की छाया प्रति उपलब्ध कराई है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें