फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कॉपर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, युवाओं की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
हसनपुर लुहारी ट्रक में लगी आग
विज्ञापन
- ख्यावड़ी तालाब के पास दौड़कर पहुंचे सेना भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, तालाब से पानी लाकर आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हसनपुर लुहारी। मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर एक्सप्रेसवे के निकट ख्यावड़ी तालाब के पास शुक्रवार शाम को कॉपर से लदे ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चालक समेत चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
चालक तेजपाल ने बताया कि वह कॉपर से भरा ट्रक लेकर थानाभवन से मेरठ की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक ख्यावड़ी तालाब के निकट पहुंचा, सड़क किनारे चारपाई पर बैठे ग्रामीणों ने ट्रक से धुआं और आग की लपटें उठती देख चालक को इशारा कर वाहन रोकने को कहा। चालक ने तुरंत ट्रक रोका और अपने साथ मौजूद अन्य लोगों के साथ नीचे उतरकर अपने को सुरक्षित किया। इसी दौरान पास में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने ट्रक में आग लगी देख बिना देर किए तालाब से पानी निकालना शुरू कर दिया। युवाओं ने बाल्टियों और अन्य साधनों से लगातार पानी डालकर आग को फैलने से रोक दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी राजा, अमित ने बताया यदि आग समय रहते नहीं बुझती तो ट्रक में लदा लाखों रुपये का कॉपर जल सकता था और आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने युवाओं के साहस और तत्परता की सराहना की। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें