फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तहर घोलती मिठास... 80 रुपये किलो में मिल रहे मिलावटी रसगुल्ले

Fri, 06 Nov 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
स्टिंग. बतीसा में मिलाने के लिए रखा केमिकल। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में मिलावटी मावा और पनीर के बाद अब रसगुल्ले और बतीसा भी सवालों के घेरे में हैं। दीपावली से पहले 80 से 120 रुपये किलो तक में मिठाइयां तैयार कर बेचने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया कि सप्लायर शामली के अलावा दिल्ली, हरियाणा और मुजफ्फरनगर तक मिठाइयां भेजने की बात कह रहे हैं। फोन और व्हाट्सएप पर ऑर्डर लेकर घर तक डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है।

80 रुपये किलो में मिलावटी रसगुल्ले
स्थान : हसनपुर गांव
संवाददाता : भाई, रसगुल्ले मिल जाएंगे?
सप्लायर : कितने किलो चाहिए?
संवाददाता : 50 किलो लेने हैं।
सप्लायर : अच्छे चाहिए या मिलावटी?
संवाददाता : दोनों के रेट बता दो।
सप्लायर : अच्छे वाले 120 रुपये और मिलावटी 80 रुपये किलो में दे देंगे।
संवाददाता : कहां-कहां भेजते हो?
सप्लायर : शामली के अलावा दिल्ली, हरियाणा और मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा भेजते हैं।

रंग और केमिकल से तैयार हो रहा बतीसा
स्थान : पंसारियान मोहल्ला, शामली
संवाददाता : बतीसा कितने रुपये किलो दोगे?
सप्लायर : 80 से 120 रुपये किलो तक मिलेगा।
संवाददाता : यह रंग मिठाई में मिलाते हो?
सप्लायर : कम रेट वाले माल में इसका प्रयोग होता है।
संवाददाता : आपके यहां अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायर हैं?
सप्लायर : हमें इसकी जानकारी नहीं है।
500 रुपये अतिरिक्त में घर तक डिलीवरी

पड़ताल में सप्लायरों ने शामली में मिठाई पहुंचाने के लिए 500 रुपये अतिरिक्त लेने की बात कही। दूसरे स्थानों पर डिलीवरी के लिए प्रति किलोमीटर सात रुपये पेट्रोल खर्च अलग से मांगा गया। सप्लायरों ने बताया कि ऑर्डर फोन और व्हाट्सएप पर भी लिए जाते हैं। उनके मुताबिक, डिलीवरी के लिए अलग कर्मचारी रखे गए हैं। कांधला, झिंझाना, लिसाढ़, चौसाना और कैराना में भी कम कीमत पर रसगुल्ले और बतीसा तैयार किए जाने का दावा किया गया।
विज्ञापन


घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर पक रही मिठास, सुरक्षा मानकों का पता नहीं
पंसारियान मोहल्ले में मिठाई तैयार करने वाली जगह पर मैदा, सूजी, रंग और केमिकल के इस्तेमाल की बात सामने आई। यहां साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। फैक्टरी में 20 से 30 मजदूर काम करते बताए गए। सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे। यहां अग्निशमन यंत्र एक्सपायर मिले और घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। संवाददाताओं ने पड़ताल के दौरान आधा किलो रसगुल्ले खरीदकर भी देखे। मिठाइयों की वास्तविक गुणवत्ता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।



खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें बनाकर छापे डाले जा रहे हैं। मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कई स्थानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पंकज कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा।

स्टिंग. बतीसा में मिलाने के लिए रखा केमिकल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें