फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर के क्षेत्रफल और आबादी के अनुसार रखे जाएंगे सफाई कर्मचारी

Fri, 06 Nov 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के विस्तार को देखते हुए नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी को पत्र लिखकर 25 वार्डों की जनसंख्या के आधार पर आउटसोर्सिंग पर सफाई मित्रों की आवश्यकता का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि वर्तमान में सफाई मित्रों की तैनाती पुरानी आबादी के आधार पर है, जबकि शहर का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के कुल मतदाताओं की संख्या के साथ 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की अनुमानित संख्या जोड़कर वर्तमान जनसंख्या का आकलन किया जाए। इसके बाद शासनादेश के अनुसार आवश्यक सफाई कर्मचारियों की संख्या और वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों का विवरण तैयार किया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि सफाई कर्मचारियों की कमी मिलती है तो आउटसोर्सिंग पर नई नियुक्तियों की आवश्यकता बताई जाए। पालिका बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार नियुक्तियों में शामली के स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन परिवारों में नगर पालिका या किसी अन्य सरकारी विभाग में कोई सदस्य कार्यरत नहीं है, ऐसे परिवारों से एक व्यक्ति को रोजगार देने पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। इसके लिए जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें