फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झाड़ियों में मिला कटा हुआ मिला मानव हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला कटा हुआ मिला मानव हाथ पुलिस के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने मौके पर की जांचसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। गांव भैंसवाल में सड़क किनारे झाड़ियों में कटा हुआ मानव हाथ मिला है। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हाथ कई दिन पुराना होने के कारण सड़ी गली अवस्था में था। ग्राम प्रधान की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल में सोमवार दोपहर को ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह किसी कार्य से गांव में टंकी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पुराने बंगले और बिजलीघर के बीच सड़क के किनारे झाड़ियों में उन्हें कुछ संदिग्ध नजर आया। पास जाकर देखने पर पता चला कि वहां मानव का एक हाथ कटा हुआ हाथ पड़ा था, जो सड़ी गली अवस्था में था। प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की और डॉग स्क्वायड की मदद से क्षेत्र की तलाशी ली। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी का कहना है कि हाथ का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। इस मामले में प्रधान की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें