फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंडी और उद्योगों के माल वाहक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कावंड़ यात्रा के दौरान फल, सब्जी और आवश्यक वस्तुओं के अलावा औद्योगिक क्षेत्र के कच्चे और तैयार माल की आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए प्रशासन ने इन वाहनों के आवागमन के लिए नया रूट प्लान जारी किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते बंद होने पर यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

शहर के उद्यमियों ने डीएम से मिलकर कांवड़ यात्रा के दौरान माल वाहक वाहनों को आवागमन में छूट देने की मांग की थी। उन्होंने दूसरे मार्ग से इन वाहनों को निकालने का अनुरोध किया था ताकि व्यापार और उद्योग प्रभावित न हों। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह प्लान तैयार किया है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि भारी वाहनों का 11 जुलाई से दूसरे मार्गों से संचालन किया जाएगा। नवीन मंडी में सब्जी, फल और अन्य आवश्यक सामान की आवाजाही पर रोक नहीं रहेगी। भारी और आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को मार्ग परिवर्तित करके भेजा जाएगा। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है।
व्यावसायिक वाहनों का यह रहेगा मार्ग : जनपद में आने वाले व्यवसायिक वाहन हरियाणा के करनाल से चौकी बिडली, चौसाना, बल्ला माजरा ऊन तिराहा, ऊन, झिंझाना के गाड़ी वाला चौराहा से जमालपुर, भूरा गांव के बाईपास मंदिर से बांये मुड़कर भूरा गांव से बाहर से होते हुए कंडेला मार्ग होकर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें