फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पूर्वी यमुना नहर पर बनेगा नया पुल, पुराना जर्जर पुल को तोड़ने का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से चार करोड़ 38 लाख रुपये का बजट स्वीकृत, लोक निर्माण विभाग कराएगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर पूर्वी यमुना नहर पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा। शासन से स्वीकृत चार करोड़ 38 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगी। पुल के निर्माण को लेकर पहले से पुराने जर्जर पुल को तोड़ने का कार्य पूरा हो चुका है। इसके निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
पूर्वी यमुना नहर पर पहले पुराना एक लेन पुल था, जो जर्जर होने के कारण उसके बराबर में दो लेन का दूसरा पुल करीब एक दशक पूर्व बनाया गया था। हाईवे बनने के बाद हल्के व भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से इस पुल पर दबाव बढ़ गया है। पुराने जर्जर पुल की दीवारों में दरारें आने से वाहनों का आवागमन बंद किया गया था। वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुराने पुल को हटाकर नया पुल का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से नए पुल के निर्माण के लिए चार करोड़ 38 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने पुराने पुल को तोड़ने का काम पूरा कर लिया है। अब नए पुल के निर्माण के लिए सबसे पहले फाउंडेशन और पिलर बनाने का कार्य किया जाएगा। नए पुल का निर्माण होने से वाहनों का आवागमन सुगम होगा और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें