थानाभवन (शामली)। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय एटीएम चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छह एटीएम कार्ड बरामद किए।
आरोपी अश्वनी उर्फ काका निवासी स्टार पेपर मिल रोड शेखपुरा जगदीश गार्डन थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर है। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के छह एटीएम कार्ड बरामद किए गए।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि वाजिद निवासी जुबैर से चार जुलाई को जलालाबाद में एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। 27 सितंबर को विपिन निवासी मोहल्ला रामरतन मंडी कस्बा जलालाबाद का एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये निकाले गए थे। इन मामलों में थानाभवन थाने पर मुकदमे दर्ज हुए थे। इस मामले में पूर्व में आरोपी पंकज निवासी गांव पिंजोरा सहारनपुर को 26 अक्तूबर को चोरी किए गए 79 एटीएम कार्ड सहित गिरफ्तार किया गया था।