फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पति की करतूत, दूध पी रहे बच्चे को खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट

Wed, 30 Dec 2020 06:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में एक घटना हो गई। शराब के नशे में पत्नी को मारा गया डंडा गोद में दूध पी रहे डेढ़ माह के बच्चे को जा लगा। जिससे बच्चे की मौत हो गई। महिला ने अपने पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार रात क्षेत्र के गांव कादरगढ़ की है। आरोप है कि गांव निवासी देवेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा। उसका पत्नी रेनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर देवेंद्र ने डंडा उठाकर पत्नी की पिटाई कर दी। रेनू अपने डेढ़ माह के बच्चे अकुल को गोद में लेकर दूध पिला रही थी। पिटाई के दौरान रेनू अपना बचाव करने लगी तो डंडा अकुल को जा लगा। जिससे बच्चा घायल हो गया। 

इसके बाद परिजनों ने उसको कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान अकुल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाले आंकड़े, कोरोना काल में 30 प्रतिशत बढ़ गए लखपति, पढ़िए पूरी रिपोर्ट 
विज्ञापन


बताया गया कि देवेंद्र की लगभग सात साल पहले शादी हुई है। उनका तीन साल का बड़ा बेटा अपनी बुआ के पास रहता है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। 

यह भी पढ़ें: शहादत को सलाम: सर्द मौसम में जोश हाई...शहीद अनिल तोमर के अंतिम संस्कार में लगे भारत मां के जयकारे

वहीं थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पत्नी रेनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें